घरेलू थोक जिंस बाजार में चावल की कीमत में गिरावट, गेहूं और चीनी स्थिर

 घरेलू थोक जिंस बाजार में चावल की कीमत में गिरावट, गेहूं और चीनी स्थिर
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि गेहूं और चीनी के भाव स्थिर बने रहे। खाद्य तेलों और दालों के बाजार में मिला-जुला रुख (उतार-चढ़ाव) देखा गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 11 रुपये घटकर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई। वहीं, गेहूं 2,781 रुपये और आटा 3,273 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। दालों के बाजार में तुअर दाल की औसत कीमत में 21 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि मूंग और उड़द दाल भी क्रमश: 20 रुपये और 15 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। इसके विपरीत, चना दाल और मसूर दाल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। खाद्य तेलों की बात करें तो सरसों तेल की कीमत में 24 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। सूरजमुखी तेल और वनस्पति के दाम भी नीचे गिरे हैं, जबकि पाम ऑयल, मूंगफली तेल और सोया तेल की कीमतों में तेजी का रुख रहा। मीठे के बाजार में गुड़ का भाव 13 रुपये प्रति क्विंटल कम हुआ है, जबकि चीनी के दाम पुराने स्तर पर ही टिके रहे।
अनाज: गेहूं – 2781.11 रुपये कुंतल, चावल – 3836.42 रुपये कुंतल, आटा – 3273.35 रुपये कुंतल
तुअर दाल 11246.69 रुपये कुंतल, उड़द दाल – 10847.02 रुपये कुंतल, मूंग दाल – 10189.46 रुपये कुंतल, चना दाल – 7661.85 रुपये कुंतल।
खाद्य तेल: सरसों तेल – 17851.53 रुपये, मूंगफली तेल – 18953.99 रुपये, सोया तेल – 14981.32 रुपये, पाम ऑयल – 13498.45 रुपये, चीनी – 4309.18 रुपये कुंतल, गुड़ – 5031.29 रुपये कुंतल है।