भाजपा की तीन राज्यों में जीत पर PEFI ने दी बधाई!

 भाजपा की तीन राज्यों में जीत पर PEFI ने दी बधाई!

Political Trust Magazine 

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत पर फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

दिल्ली स्थित विट्ठलभाई पटेल हाउस में आयोजित कार्यक्रम में PEFI के राष्ट्रीय सचिव प्रो. डॉ. पीयूष जैन ने भाजपा की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली एकतरफा जीत को सरकार के प्रति जनता की नाराजगी का परिणाम बताया और इस इलेक्शन को जनता द्वारा ममता सरकार का रिजेक्शन बताया ।

डॉ पीयूष जैन ने अपने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान का अनुभव साझा करते हुए कहा कि बंगाल के युवाओं मे ममता सरकार के खिलाफ एक मौन विरोध देखने को मिला और केंद्रीय सुरक्षा बलो और चुनाव आयोग के सफल और सुरक्षित प्रबंधन की वजह से यूथ वोटर बूथ तक जाने में सफल हुआ और परिणाम ममता सरकार के रिजेक्शन के रूप में परिणित हुआ

इस अवसर पर आयोजित बधाई समारोह में PEFI के उपाध्यक्ष हरदेव सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार गौड़, पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश श्री मति अलका चौधरी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष दक्षिणी दिल्ली प्रदेश, मंजीत आर एस एस (दिल्ली विश्वविद्यालय), अरुण उपाध्याय , गौरव, रुचि राणा,दीक्षांत सोलंकी, बब्बू मान आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए नई सरकार के सफल कार्यकाल की कामना की!http://Politicaltrust.in