बंगाल में मतगणना में BJP बहुमत से काफी आगे, तृणमूल खेमे में सन्नाटा
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 4, 2026
- 0
- 14
- 1 minute read
Political Trust Magazine
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे जोरदार विधानसभा चुनाव हुआ। बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी। मतदान के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी। राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है। दिन में 12 बजे तक मिले रूझानों के अनुसार भाजपा अब बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है। वहीं तृणमूल खेमे में सन्नाटा पसरा है। मतगणना को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, हमने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए बाहर आएं। हम इतने आश्वस्त थे कि हमने चुनाव आयोग से एक ही चरण में चुनाव कराने तक की बात कही थी क्योंकि हम पूरी तरह तैयार थे। आने वाले समय में चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। मतों की दोबारा गणना केवल उन्हीं परिस्थितियों में की जाएगी, जिनमें नियमों के तहत इसकी अनुमति हो। इस बारे में निर्वाचन अधिकारी अच्छी तरह से अवगत हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर मिठाइयां वितरित कीं। पार्टी राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिख रही है। हालांकि, इसी सीट पर 20 में से तीन दौर की गणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 898 मतों से आगे चल रही हैं। http://Politicaltrust.in