कमलेश शर्मा बने डीआरयूसीसी सदस्य!

 कमलेश शर्मा बने डीआरयूसीसी सदस्य!

दिनेश कुमार गौड़
दिल्ली। नॉर्दर्न रेलवे मंडल में यात्री सुविधाओं एवं रेलवे सेवाओं के सुधार हेतु गठित डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (DRUCC) में श्री कमलेश शर्मा को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर उनके समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
श्री कमलेश शर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस समिति में शामिल किया गया है। DRUCC का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए सुझाव देना होता है।
इस नियुक्ति पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने  शर्मा को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली से रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कमलेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वे यात्रियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा रेलवे और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।