उत्तर प्रदेशवासियों को आज पीएम मोदी देंगे गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- April 29, 2026
- 0
- 38
- 1 minute read
मेरठ/प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश वासियों को ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ की सौगात देंगे। आज यानी बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे न केवल मेरठ को प्रयागराज से सीधे जोड़ेगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब ले आएगा। इस महाप्रोजेक्ट के शुरू होने से 11 घंटे का लंबा सफर घटकर मात्र 6 घंटे का रह जाएगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख जिलों को कवर करता है। एक्सप्रेस-वे से क्या होंगे बड़े लाभ?
1. औद्योगिक क्रांति और रोजगार: एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे (Industrial Corridors) विकसित किए जा रहे हैं। इससे इन 12 जिलों में फूड प्रोसेसिंग इकाइयां, एमएसएमई सेक्टर और लॉजिस्टिक हब स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को लाखों की संख्या में रोजगार मिलेगा।
2.कृषि उत्पादों को मिलेगा बाजार: पश्चिमी यूपी के गन्ना किसानों और गंगा किनारे के जिलों के सब्जी व फल उत्पादकों के लिए दिल्ली-एनसीआर और प्रयागराज तक पहुंच आसान होगी। किसान अपनी उपज कम समय में बड़ी मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
3. धार्मिक और पर्यटन पर्यटन का संगम: यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी के तीर्थस्थलों को सीधे संगम नगरी प्रयागराज से जोड़ता है। इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं का आवागमन सुलभ होगा।
4. आपातकालीन हवाई पट्टी: शाहजहांपुर जिले में एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमानों की लैंडिंग के लिए एक विशेष हवाई पट्टी (Airstrip) भी बनाई गई है, जो सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।