व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी, सुरक्षित निकले डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। फायरिंग की आवाज आते ही राष्ट्रपति ट्रंप समेत वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों को शनिवार रात को सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से निकाला गया। किसी के घायल होने की तुरंत कोई खबर नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। घटना के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि स्थिति कंट्रोल में आ गई है और सिक्योरिटी एजेंसियों के तुरंत प्रतिक्रिया की तारीफ की।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है और कहा कि इवेंट को जारी रखने के बारे में कोई भी फैसला लॉ एनफोर्समेंट अथॉरिटीज करेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “डीसी में एक शानदार शाम रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने जल्दी और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम शो को जारी रखें लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर फैसला करेगा। वे जल्द ही फैसला लेंगे।” एक अन्य पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “लॉ एनफोर्समेंट ने अपील की है कि हम प्रोटोकॉल के हिसाब से जगह छोड़ दें, जो हम तुरंत कर रहे हैं। मैं 30 मिनट में व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। फर्स्ट लेडी, वाइस प्रेसिडेंट और सभी कैबिनेट सदस्य एकदम ठीक हैं।
