यूपी बाेर्ड परीक्षा : छात्राओं ने मारी बाजी
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- April 23, 2026
- 0
- 48
- 1 minute read
हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा व अंशिका वर्मा और बारहवीं में शिखा वर्मा ने किया टाॅप
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।इस बार भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मार ली है। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 87.30 प्रतिशत बालक और 93.76 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि इंटर की परीक्षा में 75.04 प्रतिशत बालक और 86.32 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं हैं।
यह जानकारी शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह और माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने संयुक्त रूप से गुरुवार काे यहां पत्रकार वार्ता के दाैरान दी है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेंद्र देव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया और दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
उन्हाेंने बताया कि इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर जिले के बाबूराम सरस्वती देवी इंटर कालेज की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। बरेली के सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की नन्दनी गुप्ता और बाराबंकी के महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज की श्रेया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 87.30 प्रतिशत बालक और 93.76 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि इंटर की परीक्षा में 75.04 प्रतिशत बालक और 86.32 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं।