पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- April 23, 2026
- 0
- 57
- 1 minute read
Political Trust Magazine
कोलकाता। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव का मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खासकर पश्चिम बंगाल में हिंसा के इतिहास देखते हुए चुनाव आयोग ने भारी मात्रा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनती की है। जिस पर सियासत भी खूब हो रही है।
पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण की वोटिंग है, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार पुलिस के साथ केंद्रीय बल भी भारी-भरकम संख्या में मौजूद हैं। तमिलनाडु में आज होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा की तैयारी की गई है। लोकतंत्र के इस बड़े त्योहार में 5.73 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। इस चुनाव में राजनीतिक दलों और निर्दलीयों सहित कुल 4,618 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। आयोग ने सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली थी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 2,407 टीमें तैनात की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं के मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में बाधाएं उत्पन्न करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कई सीटों पर करीबी मुकाबलों की वजह से पहले चरण को चुनाव का सबसे निर्णायक हिस्सा माना जा रहा है। यह चरण मतदाता सूची में संशोधन (एसआईआर) को लेकर विवाद के बीच भी हो रहा है। पहले चरण की महत्वपूर्ण सीटों की बात करें, तो सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, उत्तर कूच बिहार, दक्षिण कूच बिहार, रायगंज, इस्लामपुर, बालूरघाट, मालदा और मुर्शिदाबाद की कई सीटें हैं। साथ ही, आसनसोल, बांकुड़ा, पुरुलिया और बहरामपुर जैसी अहम सीटें भी शामिल हैं।
पहले चरण की चर्चित सीटें
चर्चित सीटों में नंदीग्राम में वोटिंग भी पहले चरण में ही होने वाली है। नंदीग्राम पिछले साल तो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सीट बन गई थी। क्योंकि 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के साथ दो-दो हाथ कर रही थीं। दोनों में मुकाबला तो इस बार भी हो रहा है, लेकिन भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह बहरामपुर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, खड़गपुर सदर में बीजेपी नेता दिलीप घोष और दोमकल सीट पर आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर की किस्मत का फैसला भी पहले फेज में ही होना है।