बंगाल में 9 बजे तक 18.76 और तमिलनाडु में 17. 69 फीसदी मतदान
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- April 23, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 9 बजे तक 18.76 और तमिलनाडु में 17. 69 फीसदी मतदान हुआ है। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। नाओदा बम धमाके पर रिपोर्ट मांगी है। मुर्शिदाबाद हंगामे पर रिपोर्ट मांगी है। मालदा में टीएमसी पर सपीएम समर्थकों को बंधक बनाने का आरोप है। बंगाल के मालदा में मोथाबाड़ी विधानसभा के बूथ नंबर 55 पर काफी देर तक मतदान शुरू नहीं होने के बाद यहां हंगामा हो गया।
TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।
सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल में वोट डाला। बारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव 2026 के लिए महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने गांगूबाई काटे ज़िला परिषद प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि बारामती की जनता पिछले 60 सालों से पवार साहब के साथ रही है और समर्थन दिया है और ये जो चुनाव हो रहा है वो उनके बिना हो रहा है इसलिए ये चुनाव बारामती की जनता अपने हाथों में ली है और यहां की जनता अपना वोट उनको एक श्रद्धांजलि के रूप में देना चाहती है और उसके लिए आज सब लोग बाहर आ रहे हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ अलवरपेट स्कूल में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।