सरकार ने दिया जवाब, जाने अब कितने दिन में मिल रहा बुकिंग का एलपीजी सिलेंडर

 सरकार ने दिया जवाब, जाने अब कितने दिन में मिल रहा बुकिंग का एलपीजी सिलेंडर
Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में ये पैनिक में बुकिंग न करें।
इन सबके बीच अब एलपीजी गैस सिलेंडर 25 दिनों में बुक किया जा सकता है
गैस सिलेंडर कितने दिन में बुक कर सकते हैं?
एलपीजी गैस सिलेंडर शहरों में 25 दिन में बुक कर सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों में गैस सिलेंडर  बुक किया जा सकता है।
कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलेंडर
पिछले दिनों पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी गैस डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय लग रहा है।
सुजाता शर्मा ने कहा कि ‘सिलेंडर की डिलीवरी होने में पहले के मुकाबले थोड़ी देरी हुई है। जहां पहले 2-3 दिनों में सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती थी, तो वहीं अब इसमें 4-5 दिनों का समय लग सकता है क्योंकि अब पेनिक बुकिंग बहुत अधिक हुई हैं।’
उन्होंने ये भी कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि व्यवस्था फिर से पहले जैसी जल्द हो जाएगी’
हालांकि, ये जान लें कि नियमों के मुताबिक बुकिंग करने के 2-3 दिनों के भीतर ग्राहक के घर में एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी होना अनिवार्य है
हालांकि, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से अभी इसमें देरी हो सकती है।