यूपी सरकार ने 44 अपर पुलिस अधीक्षकों के किए तबादले

 यूपी सरकार ने 44 अपर पुलिस अधीक्षकों के किए तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और इकाइयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में मुजफ्फरनगर से भी एक पीपीएस अधिकारी का नाम शामिल है।
जारी सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर में खतौली के पुलिस उपाधीक्षक रामाशीष यादव को लखनऊ में अपर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। हाल ही में उन्हें पुलिस उपाधीक्षक से पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।
इसके अलावा मनोज कुमार गुप्ता को हमीरपुर से पीटीसी सीतापुर भेजा गया है, जबकि अरविंद कुमार वर्मा को चित्रकूट से हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है। अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से पीएसी झांसी और ब्रज नारायण सिंह को लखनऊ से सुल्तानपुर भेजा गया है। वहीं चिरंजीवी मुखर्जी का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
सरकार ने हरिराम यादव को देवरिया से प्रयागराज, श्रीमती अलका को सीबीसीआईडी मेरठ से आगरा तथा श्रीमती आलोक दुबे को पीएसी मेरठ से सीआईडी सेक्टर मेरठ भेजा है। बागपत की अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में मुकेश प्रताप सिंह को सीआईडी मुख्यालय से पीएसी एटा, हितेंद्र कृष्ण को वुमन पावर लाइन से सीआईडी मुख्यालय और मुकेश चंद उत्तम को एसएनडी से पुलिस मुख्यालय के विधि प्रकोष्ठ में स्थानांतरित किया गया है।
पीटीसी सीतापुर से चंद्रकेश सिंह को श्रावस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मथुरा के एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव को पीएसी इटावा, राजेश कुमार तिवारी को मुरादाबाद से एसपी ट्रैफिक मथुरा और अभय कुमार मिश्रा को सतर्कता अधिष्ठान से पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर भेजा गया है।
एसएन वैभव पांडे को अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से सतर्कता अधिष्ठान, उमेश कुमार यादव को सेक्टर अफसर सीआईडी बरेली से सेक्टर अफसर प्रयागराज, रफीक अहमद को पीएसी मेरठ से सीआईडी गोरखपुर तथा श्रीमती सलोनी अग्रवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट से पीएसी मेरठ भेजा गया है।
इसी तरह वरुण कुमार सिंह को अलीगढ़ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है, जबकि स्वतंत्र कुमार सिंह को नोएडा में ही पदोन्नत कर अपर पुलिस आयुक्त बना दिया गया है। संजय वर्मा को कानपुर देहात से बलिया भेजा गया है।
श्रीमती नवीना शुक्ला को मेरठ से एएनटीएफ ऑपरेशन लखनऊ, संतोष कुमार सिंह चतुर्थ को मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा तथा अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त अवनीश वरचंद्र श्रीवास्तव को एसटीएफ लखनऊ में ही पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि दीपक कुमार सिंह को भी पदोन्नत कर एसटीएफ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने देवेंद्र सिंह को पीटीसी सुल्तानपुर से पीएससी मिर्जापुर, अशोक कुमार वर्मा को सतर्कता अधिष्ठान से सेक्टर अफसर सीआईडी कानपुर, श्रीमती स्नेहा तिवारी को कानपुर नगर में अपर पुलिस उपायुक्त और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ से पीएससी मेरठ स्थानांतरित किया है।
इसके अतिरिक्त श्रीमती निष्ठा उपाध्याय  को शाहजहांपुर से सेक्टर अफसर सीआईडी बरेली, धर्मेंद्र कुमार यादव  को पीएससी बाराबंकी से पीएससी रायबरेली स्थानांतरित किया गया है। श्रीमती तनु उपाध्याय  को पीएससी कानपुर में ही उपसेनानायक, जबकि उदय प्रताप सिंह प्रथम  को पीएससी प्रयागराज में ही उपसेनानायक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह इरफान नासिर खान  को एसीओ सेक्टर मेरठ से पीटीएस सुल्तानपुर, श्रीमती मोनिका यादव को सीआईडी मुख्यालय से यूपीपीसीएल मध्यांचल लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सूश्री समीक्षा यादव को ईओडब्ल्यू मेरठ से पीएसी बाराबंकी तथा श्रीमती वंदना शर्मा को अभिसूचना मेरठ से ईओडब्ल्यू लखनऊ भेजा गया है।
इसके अलावा ओजस्वी चावला को स्टाफ अफसर एडीजी जोन आगरा के पद पर ही अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में ही स्टाफ अफसर नियुक्त किया गया है, जबकि अभिनव यादव  को एसएसएफ गोरखपुर से पीएससी आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है।