धार्मिक के लिहाज से मई माह बेहद खास, जाने कब हैं व्रत और त्यौहार

 धार्मिक के लिहाज से मई माह बेहद खास, जाने कब हैं व्रत और त्यौहार

नई दिल्ली। साल 2026 के पांचवें माह मई के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से बेहद खास है। इस महीने बुद्ध पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और गंगा दशहरा जैसे कई बड़े व महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। साथ ही मंगल, शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह का गोचर देखने को मिलेगा। हालांकि, इस बीच नवग्रहों का नक्षत्र गोचर भी होगा।

चलिए अब जानते हैं मई 2026 के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की सही तारीखों के बारे में।
मई 2026 के व्रत-त्योहार
1 मई 2026, शुक्रवार- कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णनामी, अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और वैशाख पूर्णिमा
2 मई 2026, शनिवार- नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
3 मई 2026, शनिवार- विश्व हास्य दिवस
5 मई 2026, मंगलवार- एकदंत संकष्टी
9 मई 2026, शनिवार- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 मई 2026, रविवार- मातृ दिवस
12 मई 2026 मंगलवार- तेलुगु हनुमान जयंती
13 मई 2026, बुधवार- कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
14 मई 2026, बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
15 मई 2026, शुक्रवार- वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि
16 मई 2026, शनिवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
17 मई 2026, रविवार- अधिक चंद्र दर्शन
18 मई 2026, सोमवार- रोहिणी व्रत
20 मई 2026, बुधवार- वरदा चतुर्थी
21 मई 2026, बृहस्पतिवार- अधिक स्कन्द षष्ठी
23 मई 2026, शनिवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
25 मई 2026, सोमवार- गंगा दशहरा
27 मई 2026, बुधवार- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
28 मई 2026, बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
30 मई 2026, शनिवार- वैकासी विसाकम और अधिक पूर्णिमा व्रत
31 मई 2026, रविवार- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा