अजमेर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत पांच गंभीर

 अजमेर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत पांच गंभीर
Political Trust Magazine 
जयपुर। अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां यात्रियों से भरी एक बस पुष्कर घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे की व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पुष्कर से पीसांगन में मायरा भरने के लिए पुष्कर की ओर जा रहे थे। हादसा पुष्कर से करीब तीन किलोमीटर पहले, सांझी की छत के आगे घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।