यूपी में भीषण गर्मी के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला

 यूपी में भीषण गर्मी के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला

Political Trust Magazine

लखनऊ। यूपी में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है।लखनऊ और प्रयागराज में सबसे पहले कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदला है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। बता दें इन दिनों यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी के कारण सबसे अधिक हालात इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश के खराब हैं।