एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 17, 2026
- 0
- 37
- 1 minute read
मुंबई। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में फिर से बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब पा लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचाया।
इस नए फेरबदल के बाद दोनों भारतीय दिग्गजों की कुल संपत्ति और वैश्विक रैंकिंग बदली है। बदली रैंकिंग के अनुसार गौतम अदाणी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह वैश्विक स्तर पर दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
वहीं मुकेश अंबानी शीर्ष पर रहने के बाद अब 90.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें स्थान पर हैं।
अदाणी और अंबानी की रैंकिंग और संपत्ति में आए इस अंतर के पीछे मुख्य रूप से शेयर बाजार का प्रदर्शन जिम्मेदार है।
अदाणी ग्रुप का शानदार प्रदर्शन:
इस साल गौतम अदाणी की संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। शेयर बाजार के कारोबारी सत्र में, जब बीएसई सेंसेक्स 123 अंक गिर गया था, तब भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अकेले उस दिन अदाणी की संपत्ति में लगभग 3.56 अरब डॉलर जुड़ गए।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का रुख
मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 16.9 अरब डॉलर की गिरावट का सामना करना पड़ा है। जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। हालांकि, उन्हें हाल ही में 7.67 करोड़ (76.7 मिलियन) डॉलर का मामूली फायदा भी हुआ, लेकिन रिलायंस के शेयर मोटे तौर पर सपाट ही रहे, जिससे रैंकिंग में बदलाव आ गया।