जूता बनाने की फैक्टरी में आज सुबह लगी भीषण आग

 जूता बनाने की फैक्टरी में आज सुबह लगी भीषण आग
Political Trust Magazine
दिल्ली। दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के ए ब्लॉक में शुक्रवार सुबह जूता बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए चार और गाड़ियों को बुला लिया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक आग 7.45 बजे लगी है। दमकल कर्मी अभी आग बुझाने में जुटे हैं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। नरेला औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक हादसे की बाकी जानकारी जुटाई जा रही थी।