एमपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, कुल पास 76.01 प्रतिशत

 एमपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, कुल पास 76.01 प्रतिशत
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं (सभी स्ट्रीम्स) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नही किया है, वे यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 10वीं के नतीजों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, 12वीं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे उत्कृष्ट रहा है।
2026 में 12वीं का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर रहा है। कुल पास प्रतिशत 76.01% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1.53% अधिक है। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.39% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.02% अधिक है। वहीं, कुल 79.41% छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 1.86% अधिक है।
स्वाध्यायी (प्राइवेट) परीक्षार्थियों में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है, जहां कुल प्रतिशत 26.48% से बढ़कर 30.60% पहुंच गया। छात्रों और छात्राओं दोनों के प्रदर्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि इस साल रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा।