पूरे यूपी को अंबेडकर मय करने की तैयारी, जाने क्या है दलों का प्लान
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- April 13, 2026
- 0
- 57
- 1 minute read
लखनऊ। अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को पूरे देश और प्रदेश को अंबेडकर मय करने की तैयारी है। दलित वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए राजनैतिक दलों ने अपने तरीके से भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने का संकल्प लिया है। इस तैयारी में भाजपा पहले से आगे निकल चुकी है। भाजपा ने पूरे प्रदेश को अंबेडकर मय बना दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार और राजनीतिक दलों ने अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ‘युवा संवाद संगम’ आयोजित कर रही है। जिसमें मंत्री, सांसद और विधायक जनता से जुड़कर अंबेडकर के समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के विचारों को साझा कर रहे हैं। पीएम का यह दौरा महज एक्सप्रेसवे का उद्घाटन नहीं, बल्कि दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इसी के साथ पीएम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ पर 14 अप्रैल को सहारनपुर के बिहारीगढ़ में रैली करेंगे।
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने 14 अप्रैल, 2026 को बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इन आयोजनों को राज्य के दलित मतदाताओं तक पहुंचने के एक माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राज्य भर में जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
पार्टियों के अलावा, भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उत्तर प्रदेश भर में ‘युवा संवाद संगम’ (युवा संवाद सम्मेलन) का आयोजन भी कर रही है, जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि लोगों से जुड़कर अंबेडकर के समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के विचारों को साझा कर रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह आठ बजे मॉल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के नाम संदेश जारी करेंगी।
बसपा का मुख्य कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में होगा, जिसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत सभी मंडलों के जोनल प्रभारी, क्षेत्र प्रभारी और जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा।
कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी तैयारियों के लिए सभी 18 मंडलों के जाेनल प्रभारियों ने राजधानी में डेरा डाल दिया है। फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और किसी भी पदाधिकारी द्वारा संबोधन नहीं दिया जाएगा।
तैयारियों में जुटे पदाधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात से कार्यकर्ताओं के राजधानी आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पार्टी द्वारा मॉल एवेन्यू से गोमतीनगर तक पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद छत्तीसगढ़ के रायपुर में और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
समाजवादी पार्टी ने आंबेडकर जयंती पर आगरा में विशाल साइकिल-बाइक रैली निकाली। रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर 2027 में सत्ता परिवर्तन का संदेश दिया और संविधान बचाने का संकल्प लिया। सपा का गांव-गांव आयोजन, संविधान बचाने को जन-जागरण अभियान होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ही भीम राव आंबेडकर जयंती को गांव-गांव तक मनाने और संविधान बचाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने का ऐलान किया है। पार्टी का प्लान सेक्टर और गांव स्तर तक व्यापक रूप से मनाने का प्लान है। सपा मुखिया वर्करों को कह चुके हैं कि आंबेडकर जयंती को सामाजिक एकता और जागरूकता का अभियान बनाएं। 2027 में सपा सामाजिक न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। इसके अलावा अन्य छोटे दल और सामाजिक संगठन भी जयंती पर बड़े आयोजन करने जा रही है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस भी पूरे यूपी में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी ने जिला इकाइयों से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। 14 अप्रैल को सभी जिलों और नगरों में कांग्रेसजन बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करें और जनता को यह बताएं कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को जागरूक करने और संविधान के ज़रिए हर वर्ग को बराबरी का हक दिलाने का जो सपना देखा था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
कांग्रेस पार्टी का मानना है कि आज जब समाज में भेदभाव, नफ़रत और असमानता की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे समय में बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी जिलों को आयोजन की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, नेहरू भवन, लखनऊ भेजने को भी कहा गया है।