एएमएफआई ने जारी किए एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के मासिक आंकड़े
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 12, 2026
- 0
- 45
- 1 minute read
नई दिल्ली। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा मासिक आंकड़े जारी किए गए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 40,450.26 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश (इनफ्लो) दर्ज हुआ, जो जुलाई 2025 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। फरवरी में यह आंकड़ा 25,977.81 करोड़ रुपए था। वहीं, पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग से 2.39 लाख करोड़ रुपए की निकासी हुई, जबकि फरवरी में 94,530 करोड़ रुपए का निवेश आया था। इस बीच, सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश ने नया रिकॉर्ड बनाया। मार्च में एसआईपी का योगदान बढ़कर 32,087 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो फरवरी के 29,845 करोड़ रुपए से ज्यादा है। यह रिटेल निवेशकों की लगातार भागीदारी को दिखाता हैहालांकि, पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग में मार्च के दौरान 2.39 लाख करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी देखी गई, जबकि फरवरी में इसमें 94,530 करोड़ रुपए का निवेश आया था। इसका मुख्य कारण डेट फंड्स से भारी पैसे का निकलना रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निवेश में यह तेजी एसआईपी के जरिए लगातार निवेश, साल के अंत में पोर्टफोलियो एडजस्टमेंट और हाल की बाजार गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखने के कारण आई है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण बाजार में आई अस्थिरता ने लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए अच्छे एंट्री पॉइंट दिए, जिससे कई निवेशकों ने म्यूचुअल फंड्स के जरिए इक्विटी में निवेश बढ़ाया। इक्विटी कैटेगरी में सभी सेगमेंट्स में निवेश बढ़ा।
