सूर्य सोमवार को करेंगे मेष राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 सूर्य सोमवार को करेंगे मेष राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
नई दिल्ली। 14 अप्रैल 2026, सोमवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन वह सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष में अपना स्थान लेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य का मेष मे गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इस दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाता है। बता दें, मेष चक्र की पहली राशि हैं और इसके स्वामी मंगल देव हैं। इस गोचर से मेष से लेकर मीन तक के जातकों को कई शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
मेष
मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहने वाला है। यह गोचर आपकी ही राशि और लग्न में हो रहा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय करियर और निजी जीवन में नई शुरुआत करने की योजना सफल होने के संकेत हैं।
वृषभ
सूर्य का यह गोचर बारहवें भाव में हो रहा है, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय कई तरह की यात्रा करनी पड़ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए धैर्यवान रहें। निवेश के लिए समय शुभ रहने वाला है।
मिथुन
यह गोचर आपके एकादश भाव में होगा। माना जा रहा है कि, मिथुन राशि वालों के आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से बड़े अवसर मिल सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं।
कर्क
सूर्य कर्क राशि वालों के दशम भाव में उच्च अवस्था में स्थित होंगे। करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। जो भी काम अटके थे, वह पूरे होंगे। पद-प्रतिष्ठा और अधिकारों में वृद्धि होगी।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा। सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और नवम भाव में उच्च होकर गोचर करेंगे। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, वह मनचाहे तरीके से पूरे होंगे।
कन्या
सूर्य का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है, जो थोड़ा सतर्क रहने का संकेत देता है। आप नए लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। अचानक खर्च या धन हानि के योग बन सकते हैं।
तुला
यह गोचर आपके सप्तम भाव में होगा। रिश्तों में अहंकार टकराव ला सकता है। दोस्ती में दरार आने के संकेत है।  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साझेदारी के मामलों में सावधानी जरूरी है।
वृश्चिक
सूर्य का गोचर षष्ठ भाव में होगा, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आप विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। आप अपने खर्चों को भी नियंत्रित कर पाएंगे।
धनु
यह गोचर पंचम भाव में होगा, जो बुद्धि और रचनात्मकता का भाव है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि की भी संभावना है। व्यापार और निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मकर
सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिससे घर-परिवार या करियर में अचानक बदलाव हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास दूसरों को भी प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ
यह गोचर तृतीय भाव में होगा, जिससे आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव संभव हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। निवेश के लिए दोस्तों के साथ कोई योजना बना सकते हैं।

मीन
सूर्य का गोचर द्वितीय भाव में होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा।