मुंबई के भाईंदर में भीषण आग, तीन जिंदा जले

 मुंबई के भाईंदर में भीषण आग, तीन जिंदा जले
मुंबई। मुंबई से सटे उपनगर भाईंदर पूर्व के इंद्रलोक इलाके में शुक्रवार की रात टीन के पतर और प्लास्टिक के अवैध शेड में आग लग गई। इस भीषण आग में तीन लोग जिंदा जल गए। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया तो मलबे से इनके शव मिले। शव बुरी तरह चल गए थे, जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। दो महिला और एक पुरुष हो सकते हैं। आग शुक्रवार को रात करीब 10:30 बजे लगी और एक घंटे से अधिक समय के बाद उस पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान घरेलू गैस के 15 सिलिंडर फटे और 25 सिलिंडर बरामद किए गए। धमाके इतनी तेज थे जिसे सुनकर आस पास के लोग सहम गए और जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे। आग लगने की वजह नहीं पता चल पाया है।