अमेरिकी का निगरानी ड्रोन MQ-4C Triton होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर से लापता, अलर्ट जारी

 अमेरिकी का निगरानी ड्रोन MQ-4C Triton होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर से लापता, अलर्ट जारी
वाशिंगटन। अमेरिकी नौसेना का निगरानी ड्रोन MQ-4C Triton हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर इमरजेंसी अलर्ट के बाद लापता हो गया। यह हाई-एल्टीट्यूड, लॉन्ग-एंड्योरेंस ड्रोन नॉर्थरोप ग्रुम्मन द्वारा विकसित किया गया है और समुद्री निगरानी के लिए इस्तेमाल होता है।अमेरिकी नौसेना का अत्याधुनिक निगरानी ड्रोन MQ-4C Triton इन दिनों चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ड्रोन होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर लापता हो गया। यह घटना उस समय हुई जब ड्रोन ने उड़ान के दौरान अचानक इमरजेंसी अलर्ट जारी किया।हाई-एल्टीट्यूड, लॉन्ग-एंड्योरेंस (HALE) मानव रहित विमान है, जिसे खास तौर पर समुद्री निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए विकसित किया गया है। इस ड्रोन को अमेरिकी रक्षा कंपनी नॉर्थरोप ग्रुम्मन ने तैयार किया है। MQ-4C ट्राइटन, RQ-4 ग्लोबल हॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे विशाल समुद्री क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
MQ-4C ट्राइटन 50,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और लगातार 24 घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रह सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ रीयल-टाइम निगरानी ही नहीं करता, बल्कि लंबे समय तक डेटा इकट्ठा कर समुद्री गतिविधियों की पूरी तस्वीर तैयार करता है। इसे अक्सर P-8A पोसाइडन गश्ती विमानों के साथ तैनात किया जाता है, जिससे समुद्र में गतिविधियों की लगातार निगरानी संभव हो पाती है। MQ-4C ट्राइटन अमेरिका की समुद्री सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा है और यह दुनिया के सबसे उन्नत निगरानी ड्रोन में गिना जाता है।