• July 17, 2026

असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज  विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

 असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज  विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
नई दिल्ली। असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।
पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम 6 बजे तक चलने वाले इस चुनाव में मतदाता 1,099 केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कतार में लगकर अपना वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि इस बार पुडुचेरी में इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बहुत अच्छा है। वर्तमान में यहां एन रंगासामी के नेतृत्व वाली एआईएनआरसी और बीजेपी गठबंधन की सरकार है।
प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए 4,836 कर्मचारी और भारी पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां भी तैनात हैं। कुल 209 बूथों को संवेदनशील और 5 को अत्यंत संवेदनशील माना गया है। यहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के लिए 2,000 छात्र स्वयंसेवक लगाए गए हैं। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों ने 8.4 करोड़ रुपये की नकदी, सोना और शराब जब्त की। कलेक्टर ए कुलुथुंगन ने बताया कि लोग सुबह से ही बड़े उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। साल 2021 में यहां 82 प्रतिशत मतदान हुआ था। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार मतदान का प्रतिशत और बढ़ेगा।