अगर ना किया ये काम तो अटक जाएगी किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 8, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत पात्र किसानों को लाभ दिए जाते हैं। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक योजना की कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं।
ऐसे में अब बारी 23वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों को है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योजना से जुड़े किसानों के लिए एक काम करवाना बेहद जरूरी होता है? चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है और योजना से जुड़े किसान इस काम को कैसे करवा सकते हैं। कौन सा काम करवाना होता है किसानों को?
अगर आप पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो आपको कई काम करवाने होते हैं
इनमें से एक काम है ई-केवाईसी का
योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य होता है, क्योंकि इसको न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है
सभी को करवानी होती है ई-केवाईसी?
योजना से जुड़े नए किसानों को ई-केवाईसी करवाना तो अनिवार्य होता है। विभाग द्वारा हर साल योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा सकता है।
जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी अधूरी है या किसी कारण से रुकी है, उन्हें भी ये काम करवाना होता है।
ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
यहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवाई जा सकती है
आप चाहें तो खुद योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
यहां से आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं।