मुंबई। अमेरिका-ईरान युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय बाजार में तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 2,600 अंकों का उछाल दिखा। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 23,900 के पार पहुंच गया। आज आरबीआई एमपीसी के फैसले आने हैं, इस पर बाजार में निवेशकों की नजर बनी रहेगी।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण निवेशकों का मनोबल बढ़ने से मंगलवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई थी। आईटी शेयरों में खरीदारी ने शुरुआती नुकसान के बाद बाजारों में रिकवरी में मदद की। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन हरे निशान पर क्लोजिंग हुई थी।