आरआईटीईएस में नौकरी की इच्छा रखने वालों को खास मौका, जानिए क्या है योग्यता
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 5, 2026
- 0
- 51
- 1 minute read
नई दिल्ली। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (आरआईटीईएस) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। राइट्स ने असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के विभिन्न पांच पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। राइट्स की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 2 अप्रैल, से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।राइट्स ने जिन पांच पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर (आईटी/नेटवर्क एवं सुरक्षा) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (आईटी/प्रोग्रामिंग) के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी/डेटा सेंटर) का 1 पद शामिल है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/कंप्यू टर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 27 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यू बीडी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए के साथ लागू टैक्स है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें।
