गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर आक्रोशित लोगों ने बाईपास पर लगाया जाम
- उत्तराखण्ड राष्ट्रीय
Political Trust
- April 3, 2026
- 0
- 63
- 1 minute read
देहरादून। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने देहरादून शिमला बाईपास पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। गैस एजेंसी संचालक और आपूर्ति विभाग के खिलाफ लोग नारेबाजी करते रहे। शिमला बाईपास नया गांव चौकी क्षेत्र में पहुंची लोगों की भीड़ को रोकना मुश्किल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका। एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और शतप्रतिशत होम डिलिविरी सुनिश्चित करवाने के लिए जिले में कई जगहों पर क्यूआरटी ने छापे मारे। इस दौरान टीमों ने एलपीजी की मांग, आपूर्ति आदि गतिविधियों को देखा। इस टीमों ने स्वास्तिक गैस एजेंसी, वेली गैस एजेंसियों सहित कई एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया। एजेंसियों पर वर्तमान में मौजूद सिलेंडर का स्टॉक और कितने सिलिंडर बांटे गए हैं कि जानकारी ली गई। निर्देश दिए गए कि किसी भी सूरत में गैस वितरण करने में लापरवाही न बरती जाए।
