तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने 27 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी की
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- April 3, 2026
- 0
- 58
- 1 minute read
नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने 27 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी इस सूची में कई दिग्गजों पर भरोसा जताया गया है। वहीं कुछ नए समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है। इस सूची के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है।कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वपेरुन्थागाई का है। पार्टी ने इस कद्दावर नेता को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी ने इस कद्दावर नेता को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। श्रीपेरंबुदूर सीट न सिर्फ कांग्रेस के लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास रही है, बल्कि सेल्वपेरुन्थागाई का यहां से लड़ना पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने वाला कदम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के खुद चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि वह इस बार तमिलनाडु में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है।
जारी सूची के अनुसार दुरई चंद्रशेखर को पॉन्नेरी, JMH आसान मौलाना को वेलाचेरी, के सेल्वपेरुन्थगई को श्रीपेरुम्बुदुर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा एएम मुनिरत्नम, आर कुप्पू सामी,डॉ. ए. चेल्ला कुमार, जीकेएम तमिल कुमारन, एस.के. अर्थनारी, गोपिनाथ पलानीयप्पन, बी. रामचंद्रन, के.पी. सूर्या प्रकाश, एम.वी. श्रीनिथि नायडू, मिस वीचू लेनिन प्रसाद, ए.एस. चंद्रशेखरन, जमाल यूनुस मोहम्मद, टी. रामा चंद्रन,एस.मंगुडी, टी. सरवण कुमार, गणेशन अशोकन, रामा करुमानिक्कम,एस. ऊर्वशी अमीरथराज, संगई गणेशन,वीपी. दुरई, रूबी मनोहरन, डॉ. थरागई कुथबर्ट, टीटी प्रवीण, एडवोकेट एस. राजेश कुमार आदि शामिल हैं।
