पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका, भाजपा नेता सकते में
- पंजाब राष्ट्रीय
Political Trust
- April 2, 2026
- 0
- 51
- 1 minute read
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाके की घटना से भाजपा नेता सकते में हैं। दरअसल, उन्हें इस तरह के हमले का अंदेशा पहले से ही था। दरअसल, पंजाब के कई भाजपा नेताओं को पाकिस्तान नंबर (92) से धमकी भरे लहजों में कई कॉल्स पिछले कई दिनों से आ रही थी। पंजाब के एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के संगठन सचिव को भी मारने की धमकी भरा एक पत्र चंडीगढ़ कार्यालय आया था। इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई थी।
चंडीगढ़ मुख्यालय के अलावा लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में भी कई बार ऐसी कॉल्स और चिट्ठियां पहुंची, जिसमें विभिन्न भाजपा नेताओं मारने व ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी शिकायतें पंजाब पुलिस को भी दी गई थीं।
इतना ही नहीं कुछ दिन पहले एक टूल किट के जरिये कुछ लोगों ने भाजपा के कई नेताओं को टारगेट पर लिया था। इसका मकसद भी उन्हें मारने की धमकी देना था। इसकी शिकायत भी पुलिस को की गई थी।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेताओं को मारने संबंधी धमकी के बाद कई बार चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस विभिन्न नेताओं की सिक्योरिटी समीक्षा भी कर चुकी है। इसके बाद पंजाब में कुछ भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
चंडीगढ़ और लुधियाना के कार्यालयों में पहुंचे कई धमकी भरे पत्र भी भाजपा नेताओं ने पुलिस को सौंपे हुए हैं और पुलिस इनकी जांच भी कर रही है। भाजपा के एक नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान के नंबर से भी कई बार धमकी भरी कॉल्स उनके समेत विभिन्न नेताओं को आ चुकी है। पंजाब पुलिस के एक अफसर कहते हैं कि इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है जबकि पंजाब पुलिस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है।