हनुमान जयंती पर जरूर करें ये उपाय, कुंडली के सभी ग्रह देगे साथ, धन की कमी होगी दूर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 30, 2026
- 0
- 72
- 1 minute read
नई दिल्ली। हनुमान जयंती का दिन राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। ये राशियां हनुमान जयंती पर कुछ आसान से उपाय करके कुंडली के सभी ग्रहों को संतुलित कर सकती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि पा सकती हैं।
हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 2026 के दिन मनाया जाएगा। हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा के साथ ही चंद्रमा की उपासना करना भी शुभ माना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव का दिन मेष-वृश्चिक सहित कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है क्योंकि इस दिन किए गए कुछ उपाय इन राशियों को जीवन में सफलता दिला सकते हैं। इन राशियों के बारे में और हनुमान जन्मोत्सव के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
हनुमान जी की पूजा करने से मंगल और शनि ग्रह शांत होते हैं इसलिए मंगल की राशियों मेष-वृश्चिक और शनि की राशियों मकर-कुंभ के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य की राशि सिंह वाले भी कुछ उपाय करके शुभ लाभ पा सकते हैं। ये पांचों राशियां हनुमान चालीसा के दिन अगर 3 आसान उपाय करती हैं तो कुंडली के सभी ग्रह शांत होते हैं और इनको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
हनुमान जयंती के उपाय
मेष, सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ वालों को नीचे दिए गए उपायों को करने से लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन आपको काले धागे में 12 गांठ लगानी चाहिए और उसके बाद किसी हनुमान मंदिर में जाना चाहिए। हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की प्रतिमा के बाएं पैर का सिंदूर इस धागे पर लगाना चाहिए। इस धागे को घर में किसी शुद्ध जगह पर फिर रख लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जयंती के दिन यह उपाय करने से सभी ग्रह अच्छे परिणाम देने लगते हैं और साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है। यह उपाय करने से आपके रुके कार्य भी पूरे हो जाते हैं।
ऊपर बताई गई 5 राशियों को हनुमान जयंती के दिन किसी प्राचीन या सिद्ध हनुमान मंदिर में जाकर चमेली का तेल और सिंदूर हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है और साथ ही हर संकट से आपको मुक्ति मिलती है।
हनुमान जन्मोत्सव के सभी उपायों में से एक है हनुमान चालीसा का पाठ करना। हनुमान जन्मोत्सव के दिन 3, 5 या 7 बार अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो जीवन में बेहद सुखद बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।