केरल में गरजे मोदी, LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार’

 केरल में गरजे मोदी, LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार’
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू (धोती) पहने हुए नजर आए। जनसभा में पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ ने वर्षों तक सत्ता का व्यापार किया है।
कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रधानमंत्री ने केरल के प्रसिद्ध वाद्य यंत्र ‘चेंडा’ (ड्रम) पर अपना हाथ आजमाया। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ चेंडा बजाया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार उन्हें केरल में एक अलग ही माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केरल इस बार बदलाव का संदेश भेज रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा पर लोगों का बढ़ता भरोसा आज साफ दिख रहा है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के उत्साह को देखकर कहा कि पलक्कड़ का यह मिजाज अब एक आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा करते हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।