औंधे मुंह गिरा सोना और चांदी का भाव, एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज

 औंधे मुंह गिरा सोना और चांदी का भाव, एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज ऐतिहासिक उथल-पुथल देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों में आई अस्थिरता और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख थी।
एक किलो चांदी की कीमत 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 24 दिन में 23,956 और चांदी 65,200 सस्ती हुई है।
बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंताओं और उच्च ब्याज दरों की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई, जबकि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रहे संघर्ष में कोई कमी आने के संकेत नहीं दिखे। उन्होंने आगे कहा कि सप्ताहांत में तनाव तब और बढ़ गया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे की समय सीमा दी और महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर गंभीर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।
तेहरान ने प्रमुख क्षेत्रीय संपत्तियों पर हमला करने और संभवतः जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद करने की धमकी देकर जवाब दिया। यह संघर्ष अब लगातार चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, और जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।