तेहरान में भीषण विस्फोट, इजराइल की मिसाइलों से चमका आसमान

 तेहरान में भीषण विस्फोट, इजराइल की मिसाइलों से चमका आसमान
तेहरान/बेरूत। ईरान की राजधानी तेहरान में आज अब से कुछ देर पहले भीषण विस्फोट हुए हैं। इजराइल का आसमान मिसाइलों से आसमान चमक उठा हुआ है। लेबनान में कासमीयेह पुल ध्वस्त कर दिया गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से छिड़े युद्ध के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध से तेल और गैस का संकट गहरा गया है। दुनिया के तमाम हिस्सों में त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में इस युद्ध में अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। राजधानी तेहरान का पूर्वी हिस्सा इससे हिल गया है। हमले की तीव्रता को देखते हुए हवाई रक्षा तंत्र (एयर डिफेंस सिस्टम) को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका-इजराइल ने एकीकृत हमला किया है।
तेहरान को दहलाने से पहले इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि ईरान पर हमले शुरू होने वाले हैं। इस बीच बताया गया है कि ईरान के खुर्रमबाद में हवाई हमले के बाद व्यापक तबाही हुई है। मिसाइलों और रॉकेट से किए गए हमले के बाद इलाके में ब्लैक आउट हो गया है। कुछ इमारतें मलबे के ढेर में बदल गई हैं।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में एक अहम पुल को निशाना बनाया है। हमले में कासमीयेह पुल उड़ गया है। इससे यातायात और मानवीय सहायता की पहुंच बाधित हो गई। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने इस हमले की निंदा की है।
इजराइल का कहना है कि इस पुल का इस्तेमाल हिजबुल्लाह आतंकी करते थे। हिजबुल्लाल के हमलों को रोकने के लिए इसे नष्ट करना जरूरी था। आईडीएफ ने कहा है कि ईरान की क्लस्टर मिसाइलों से मध्य इजराइल में हुए नुकसान के बाद तेहरान पर हमला किया गया। ईरान के हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।