विधानसभा का बजट सत्र 23 से 25 मार्च तक, अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 22, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल 23 से 25 मार्च तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि इस बार का सत्र परंपरा और तकनीक से चलेगा। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 24 मार्च को दिल्ली का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। शनिवार को अध्यक्ष ने आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र (बजट सत्र) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा है कि सदन की गरिमा बनाए रखना और सार्थक चर्चा करना सबकी जिम्मेदारी है।अध्यक्ष ने सदन के भीतर व्यवस्थाओं, सुरक्षा और प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया, ताकि सोमवार को कार्यवाही बिना किसी बाधा के चले। इस बार तकनीक के इस्तेमाल पर खास जोर है। सभी विधायकों की मेजों पर टैबलेट लगाए गए हैं ताकि उन्हें कार्यवाही और जरूरी दस्तावेज रियल-टाइम में मिल सकेंगे। पहली बार सदन की शुरुआत वंदे मातरम के पूर्ण गायन से होगी। इस दौरान सदन में लगी स्क्रीन पर गीत की पंक्तियां भी दिखाई जाएंगी।
विधान साथी नाम का एआई चैटबॉट लॉन्च हो गया है, सोमवार को विधायक इसके जरिये विधेयकों, कानून और नीतियों से जुड़ी जानकारी और विश्लेषण तुरंत ले सकेंगे। इससे विधायी कामकाज में तेजी और स्पष्टता आने की उम्मीद है।
खास होगा दिल्ली का बजट
सरकार के मुताबिक, इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन ट्रांसपोर्ट पर खास ध्यान रहेगा। लैंडफिल साइटों पर जमा कूड़े को हटाने के लिए भी ज्यादा फंड रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि सरकार का बजट दिल्ली के विकास को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समावेशी होगा।
खास होगा दिल्ली का बजट
सरकार के मुताबिक, इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन ट्रांसपोर्ट पर खास ध्यान रहेगा। लैंडफिल साइटों पर जमा कूड़े को हटाने के लिए भी ज्यादा फंड रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि सरकार का बजट दिल्ली के विकास को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समावेशी होगा।
