हेलीकॉप्टर हादसे में कतर में छह की मौत, एक लापता; बचाव अभियान जारी
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- March 22, 2026
- 0
- 59
- 1 minute read
दोहा। कतर में आज रविवार की सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोग की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति लापता हो गया है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि कतर के आंतरिक मंत्रालय की। मंत्रालय ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।
दुर्घटना के बाद बचाव और खोज अभियान तेज कर दिया गया है। तटीय सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें समुद्र में सक्रिय हैं, लेकिन मौसम और समुद्री हालात बचाव कार्य को चुनौती दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर मिशन को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है।