सूर्य प्रताप सिंह मंजीत पर रहा था भारी, हास्टल के छात्रों में थी अच्छी पैठ
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 21, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
वाराणसी। वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र मंजीत चौहान ने पुरानी रंजिश के चलते छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मंजीत पर सूर्य प्रताप भारी रहा था, जिससे वह आहत था। सूर्य प्रताप की हॉस्टल के छात्रों में अच्छी पैठ थी और वह अधिकतर समय वहीं बिताता था, जबकि मंजीत बाहरी लड़कों के साथ कैंपस में आता-जाता था। सुबह 11 बजे के करीब सूर्य ने उसे देखा और कहा कि शर्ट की बांह मोड़कर आए हो तो मंजीत उसे घूरने लगा। फिर मंजीत ने प्राचार्य से मुलाकात की और बाहर निकला तो सूर्य प्रताप सिंह कक्षा नंबर 8 में अपने दो साथियों के साथ वायबा का एसाइनमेंट जमा कर रहा था, तभी पिस्टल लेकर मंजीत ने उसे दौड़ा लिया और पिस्टल की गोलियां उसके सीने में उत्तार दीं।
छात्र सूर्य प्रताप सिंह और आरोपी मंजीत चौहान के बीच दो बार विवाद हो चुका था। आरोप है कि सूर्य प्रताप सिंह समेत अन्य युवकों ने मंजीत की पिटाई की थी। मंजीत पर दोनों बार सूर्य प्रताप सिंह भारी रहा। इससे ही मंजीत काफी आहत रहता था। मंजीत पर शिवपुर थाने में मारपीट मामले में प्राथमिकी भी दर्ज है।
