पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को दी ईद की शुभकामनाएं

 पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को दी ईद की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा की।
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत हुई और उन्हें ईद तथा नौरोज की शुभकामनाएं दी गईं। हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का समय पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा की गई, क्योंकि ये क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करते हैं। समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत दोहराई गई कि जलमार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ईरान के लगातार समर्थन की सराहना की गई।