सोना और चांदी की कीमतों में आज तेजी, जाने बाजार का हाल

 सोना और चांदी की कीमतों में आज तेजी, जाने बाजार का हाल
नई दिल्ली। आज शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी है। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 6920 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2860 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कई दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिल रहा है।
बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को सोना 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,67,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी। इसके अगले ही दिन युद्ध की शुरुआत हुई और तब से बाजार में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। यह दर्शाता है कि इस बार युद्ध के बावजूद बाजार की पारंपरिक दिशा बदल गई है।
आम तौर पर वैश्विक तनाव के दौरान सोने को सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर अलग है। इसके पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं-
मार्जिन बढ़ने से ट्रेडिंग महंगी हो गई, जिससे सट्टेबाजी में कमी आई।
शेयर बाजार में नुकसान की भरपाई के लिए निवेशक सोना बेच रहे हैं।
रिकॉर्ड तेजी के बाद नई खरीद में कमी, जिससे बाजार में ठंडापन आया। मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय मांग घटी। निवेशकों की मनोवृत्ति में बदलाव, कैश निकालने के लिए बिकवाली बढ़ी।