गिरावट के बाद आज तेजी पर शेयर बाजार! निफ्टी 23000 के ऊपर, सेंसेक्स भी चढ़ा

 गिरावट के बाद आज तेजी पर शेयर बाजार! निफ्टी 23000 के ऊपर, सेंसेक्स भी चढ़ा
मुंबई। विश्व के बाजारों से मिले संकेतों के बावजूद 20 मार्च को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले और निफ्टी 23,200 के ऊपर रहा। सेंसेक्स करीब 852 अंक (1.15%) बढ़कर 75,059 पर और निफ्टी 264 अंक (1.15%) चढ़कर 23,266 पर पहुंच गया। बाजार में ज्यादातर शेयरों में तेजी रही, जहां 1846 शेयर बढ़े, 446 गिरे और 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में Infosys, Tech Mahindra, State Bank of India,Tata Steel और HCL Technologies के शेयरों में तेजी देखी जा रही है, ये आज के निफ्टी टॉप गेनर्स है। जबकि Hindalco, HDFC Bank और ONGC में गिरावट देखने को मिली।
ये निफ्टी टॉप लूजर्स है।
बाजार में हर तरफ मजबूती दिख रही है और सभी सेक्टर हरे निशान में हैं। बैंकिंग, आईटी, मेटल्स और PSU बैंक सबसे ज्यादा बढ़त में हैं, जिससे पता चलता है कि ज्यादा सेक्टरों में खरीदारी हो रही है। FMCG और हेल्थकेयर सेक्टर भी स्थिर हैं। कुल मिलाकर बाजार का माहौल पॉजिटिव है और हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं, रुपया आज निचले स्तर पर खुला है। आपक बता दें कि आज 20 मार्च को रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 92.94 पर खुला है।