खड़गे ने मजाकिया अंदाज में देवेगौड़ा और अठावले पर तंज कसे तो मुस्कुराने लगे पीएम मोदी
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 18, 2026
- 0
- 45
- 1 minute read
नई दिल्ली। राज्यसभा में सांसदों की विदाई के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने मजाकिया अंदाज में देवेगौड़ा और अठावले पर तंज कसे, जिससे पूरा सदन ठहाकों से गुज उठा। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई सेवानिवृत्त नहीं होता और देश सेवा का जज्बा हमेशा बना रहता है। खड़गे ने सदन के अनुभवों को कीमती बताया और नेताओं के संसदीय कार्यों की प्रशंसा की। राज्यसभा में सांसदों की विदाई के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने मजाकिया अंदाज से सबको लोटपोट कर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर ऐसी बातें कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सदन को संबोधित करते हुए खरगे ने देवेगौड़ा का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘मैं देवेगौड़ा को 54 वर्षों से जानता हूं। उनके साथ ही मैंने काम किया, लेकिन क्या हुआ मुझें मालूम नहीं। उन्होंने प्रेम हमारे साथ किया, मोहब्बत हमारे साथ किया और शादी मोदी साहब के साथ कर ली। ये जल्दी ही हुआ कैसे हुआ मुझे मालूम नहीं।’ खरगे की इस बात पर पीएम मोदी सहित पूरा सदन ठहाकों से गुज उठा। इसके बाद उन्होंने रामदास अठावले पर भी मजाकिया अंदाज में निशाना साधा। खरगे ने हंसते हुए कहा कि अठावले अपनी कविताओं में हमेशा पीएम मोदी की तारीफ करते हैं। लगता है कि अठावले को मोदी जी की तारीफ के अलावा कोई और कविता आती ही नहीं है। जिससे सदस्यों के बीच फिर से हंसी की लहर दौड़ गई।
