ईआईएल के 62वें स्थापना दिवस पर ‘लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, दीर्घकालिक सेवा देने वाले कर्मचारियों का सम्मान
नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने अपने 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कंपनी के विकास और राष्ट्र निर्माण में 40, 35, 30, 25, 20 और 15 वर्षों तक उल्लेखनीय योगदान दिया है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव तथा ईआईएल के अतिरिक्त प्रभार वाले अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (C&MD) प्रवीण मल खनूजा ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) संजय जिंदल, निदेशक (तकनीकी) राजीव अग्रवाल, निदेशक (परियोजनाएं) सुभाष बालकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) रूपेश कुमार सिंह तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रुति अग्निहोत्री ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ईआईएल के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। भावपूर्ण और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया तथा समारोह को यादगार बना दिया।
