BREAKING : पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान, जानिए आयोग का पूरा कार्यक्रम

 BREAKING : पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान, जानिए आयोग का पूरा कार्यक्रम
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। असम की 126 सीटों के लिए पहले चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
जानिए किस राज्य में क्या तारीख?
असम में 126 सीट के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 16 मार्च को अधिसूचना जारी होगी।
नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च होगी। नामांकन वापसी की तारीख 24 मार्च और नाम वापसी की आखिरी तारीख 26 मार्च है। असम में चुनाव परिणाम के 4 मई को आएंगे।
पुदुचेरी का चुनाव कार्यक्रम
सीटें: 30, बहुमत: 16
अधिसूचना- 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
मतदान- 9 अप्रैल
नतीजे-  4 मई
तमिलनाडु का चुनाव कार्यक्रम
सीटें: 234, बहुमत: 118
अधिसूचना- 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 7 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
मतदान- 23 अप्रैल
नतीजे- 4 मई
केरल का चुनाव कार्यक्रम
सीटें: 140, बहुमत: 71
अधिसूचना- 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
मतदान- 9 अप्रैल
नतीजे-  4 मई
पश्चिम बंगाल चुनाव कार्यक्रम
सीटें: 294, बहुमत: 148
पहला चरण (152 सीटें)
अधिसूचना- 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 7 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
मतदान- 23 अप्रैल
नतीजे- 4 मई
दूसरा चरण (142 सीटें)
अधिसूचना- 2 अप्रैल
नामांकन की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 10 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 13 अप्रैल
मतदान- 29 अप्रैल
नतीजे- 4 मई