आज से शुरू होगा खरमास, सूर्य मीन राशि में करेगा प्रवेश
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 15, 2026
- 0
- 47
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज रविवार 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में होंगे। इसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में विवाह नहीं होंगे। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर 15 अप्रैल से विवाह पुन: शुरू होंगे। सूर्य जब धनु एवं मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास प्रारंभ होता है। सूर्य अभी कुंभ राशि में हैं। 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में विवाह छोड़कर अन्य सभी मांगलिक कार्य होंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 15 अप्रैल से विवाह पुन: शुरू हो जाएंगे।आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, मीन राशि में शुक्र एवं शनि विराजमान हैं। सूर्य के प्रवेश करने पर त्रिग्रही योग बनेगा। मिथुन, तुला, वृषभ, कर्क, कन्या एवं मीन राशि के जातक को आर्थिक लाभ एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, खरमास अवधि में जप, तप, पूजा, दान एवं सत्संग का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु एवं मां जगदंबा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
