पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में 15 मार्च से पहले चुनावी घोषणा

 पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में 15 मार्च से पहले चुनावी घोषणा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावी बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है। निर्वाचन आयोग 15 मार्च से पहले चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है। आयोग का मानना है, कम चरणों से उपद्रवियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने का मौका नहीं मिलेगा, जिससे हिंसा पर लगाम लगेगी। राज्य सरकार ने पहली बार आयोग के निर्देश पर 152 सीटों पर वरिष्ठ एसडीएम स्तर के अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की भूमिका सीमित कर सुरक्षाबलों की तैनाती का पूरा जिम्मा केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षकों को सौंपा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति से चुनाव प्रक्रिया सुचारू होगी। विपक्षी दलों की शिकायतों और सुरक्षा बलों के सुझावों के बाद आयोग ने यह मास्टरप्लान तैयार किया है।