वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र शर्मा को अंतरराष्ट्रीय “भारत गौरव पुरस्कार” से किया जाएगा सम्मानित

 वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र शर्मा को अंतरराष्ट्रीय “भारत गौरव पुरस्कार” से किया जाएगा सम्मानित

दिनेश कुमार गौड़ -New Delhi 
वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित “भारत गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 10 जून को ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया संसद के क्वींस हॉल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
इस उपलब्धि की घोषणा के बाद राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजिताभ शर्मा ने प्रकाश चंद्र शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके प्रति स्नेह व आत्मीयता व्यक्त की। इस अवसर को प्रकाश चंद्र शर्मा ने अपने जीवन का अत्यंत भावुक और स्मरणीय क्षण बताया।
अजिताभ शर्मा ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक और सार्थक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रकाश चंद्र शर्मा ने कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने इस आत्मीयता और शुभकामनाओं के लिए अजिताभ शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।