महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ मेले से रातोंरात लोकप्रिय हुई ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचा ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा के परिवार ने इस शादी का विरोध किया है। इसके बाद वे थाने पहुंची हैं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोनालिसा ने सुरक्षा के लिए केरल में पनाह ली है।
