गुरुग्राम में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
- दिल्ली राष्ट्रीय हरियाणा
Political Trust
- March 10, 2026
- 0
- 55
- 1 minute read
गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बता दें कि सोमवार शाम करीब 8 बजे सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे। रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें भिवाड़ी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, अधिकारी दीवार गिरने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस, SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को मलबे से निकालने के लिए घंटों तक ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कराया।
सिदरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी गुरुग्राम के जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। वहीं, यहां से राजस्थान बॉर्डर करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूरों के पहचान पत्रों पर मानेसर का पता दर्ज है। ये मजदूर हेल्पर, फिटर और ऑपरेटर जैसे अलग-अलग पदों पर काम कर रहे थे।
7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, रात करीब साढ़े तीन बजे तक राहत बचाव कार्य चला। जिस वजह से स्थिति अब कंट्रोल में है। सभी मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा, उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।