शेयर बाजार में आज लौटी रौनक, सेंसेक्स 809 अंक उछला
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 10, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
मुंबई। एक दिन पहले की तेज गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 मार्च को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 809 अंक उछलकर 78,375.73 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 252 अंकों की छलांग लगाकर 24,280.80 पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि बाद में इनमें ऊंचे स्तरों से थोड़ी गिरावट देखने को मिली।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते निवेशकों का भरोसा लौटा, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ी। आईटी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1.5 परसेंट तक बढ़ गए।
सुबह 10:44 बजे के करीब, सेंसेक्स 623.88 अंक या 0.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,190.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 196.21 अंक या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 24,224.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 10:44 बजे के करीब, सेंसेक्स 623.88 अंक या 0.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,190.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 196.21 अंक या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 24,224.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
