सुप्रीम कोर्ट : पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई टली

 सुप्रीम कोर्ट : पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सीबीआई की याचिका पर सोमवार को सुनवाई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के मौजूद न होने के चलते सुनवाई नहीं हो पाई। अब अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। पिछले आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक लगा दी थी और सीबीआई की याचिका पर सेंगर व यूपी सरकार को नोटिस भी जारी किया गया था।

इसके बाद सोमवार को होने वाली सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उपस्थित नहीं हो पाए, जिससे सुनवाई टल गई। अब कोर्ट दो हफ्ते बाद मामले की सुनवाई करेगा। इसके बाद ही कुलदीप सेंगर की जमानत पर फैसला होगा। वहीं, पीड़िता के चचेरे भाई की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी गई थी लेकिन कोर्ट ने इसे सीधे सुनने से इनकार कर दिया और कहा कि ये मांग इलाहाबाद हाईकोर्ट में रखी जाए। वहीं, इससे पहले रविवार को उन्नाव में कुलदीप सेंगर के समर्थकों ने न्याय पदयात्रा निकाली थी। यह पदयात्रा सफीपुर में हुई और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों का कहना था कि कुलदीप सेंगर से जुड़े न्यायिक मामले में मीडिया ट्रायल हो रहा है और इससे न्याय प्रभावित हो रहा है।