पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ में तेजी
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 7, 2026
- 0
- 62
- 1 minute read
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस यात्रा के जरिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम लोगों से संपर्क साधते हुए राज्य में कथित सिंडिकेट राज, भ्रष्टाचार और कट-मनी की संस्कृति के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य बंगाल में राजनीतिक बदलाव और विकास की नई दिशा के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाना है।अलीपुरद्वार सांगठनिक जिले के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, सांसद मनोज टिग्गा और सांसद डॉ. जयंत रॉय सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा बंगाल के लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलों, रेल मार्गों और सड़कों के विस्तार के माध्यम से राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। साथ ही बंद पड़े चाय बागानों को फिर से खोलने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे हजारों श्रमिकों की आजीविका सुरक्षित हो सके।
